Thursday, September 17, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » दीवानी न्यायालय में की गयी ई-सेवा केन्द्र की स्थापना

दीवानी न्यायालय में की गयी ई-सेवा केन्द्र की स्थापना

कानपुर देहात। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशों में अनिल कुमार झा, माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर देहात के द्वारा जनपद न्यायालय कानपुर देहात में ई-सेवा केन्द्र की स्थापना की गयी।
अलंकृता शक्ति त्रिपाठी, सचिव-जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर देहात द्वारा बताया गया कि ई-सेवा केन्द्र, जनपद न्यायालय- कानपुर देहात में स्थापित है, जिसमें न्यायिक कर्मचारी प्रज्ञा प्रकाश द्वारा जानकारी दी जा रही है। ई-सेवा केन्द्र के माध्यम से अधिवक्ताओं तथा वादकारियों को आसान तरीके से अपने वादों के सम्बन्ध में ऑनलाइन जानकारी प्रदान की जाती है जिससे अधिवक्ताओं तथा वादकारियों को सुलभ तरीके से उनके वादों की जानकारी बिना किसी शुल्क के उपलब्ध करायी जा रही है।