Thursday, September 17, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » दो बाइक सवारों लुटेरों ने महिला की चेन लूटी

दो बाइक सवारों लुटेरों ने महिला की चेन लूटी

इटावा। रामनगर से विजय नगर के बीच शाम लगभग 7ः 15 बजे बच्चे की स्कूल की किताब कॉपी लेने जा रही एक महिला संगीता यादव निवासी 94 रामनगर जिनके पति अंशू कुमार जो कि जनपद एटा में पुलिस विभाग में कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात है, की दो अज्ञात बाइक सवार लुटेरे डेढ़ तोले की सोने की जंजीर चलती सड़क पर सरेआम गले से खींचकर भाग गये।
पीड़ित महिला ने बताया कि, लुटेरों की बाइक काले रंग की थी। एक पतला लड़का बाइक पर पीछे बैठा था।