Tuesday, May 12, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

इटावाः डॉ0 राहुल तिवारी। इकदिल थाना छेत्र भरथना रोड आर आर रेस्टोरेंट से करीब 200 मीटर चितभवन रोड़ की तरफ जामुन के पेड़ के डाली पर युवक का शव लटका देख सुबह करीब 6 बजे राहगीरो ने 112 नम्बर पुलिस को सूचना दी सूचना मिलते ही घटना स्थल 112 नम्बर पुलिस पहुची घटना की जानकारी इकदिल थाना अध्यक्ष अल्मा अहिरवार को दी थाना अध्यछ घटना स्थल पर पहुचे ओर क्षेत्रा अधिकारी सदर अमित कुमार पहुँच कर शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की म्रतक की शिनाख्त प्रेम नारायण पुत्र स्वर्गीय श्रीकृष्ण उम्र लगभग 40 वर्ष निवासी भोले प्रशाद का अड्डा नगला खादर थाना इकदिल के रूप में पहचान हुई । क्षेत्राधिकारी नगर अमित कुमार फॉरेंसिक टीम बुलाकर शव की जांच कराई गई।प्रथम दृष्टया म्रतक का शव जमीन पर बैठा हुई फाशी लगाकर खुदखुशी की लेकिन शरीर के पैरों में खुरचन के निशान और शर्ट पर लगा खून लगा होने से प्रतीत हो रहा है कि यह मामला हत्या की आशंका प्रतीत हो रही है म्रतक की शादी करीब 20 वर्ष पहले कुशना ज्योति पुत्री राकेश बाबू के साथ हुई थी मृतक की पत्नी का कहना है कि मेरे पति शाम को खाना खाकर घर पर बैठे थे तभी रात्रि में लगभग समय 10ः30 दो लोग बाइक सवार आए और मेरे पति को ले गए सुबह जानकारी होने पर मेरे पति का शव जामुन के पेड़ पर लटका मिला जिसकी जानकारी मुझे वासियों ने दी मेरे पति राजमिस्त्री का कार्य करते थे जिससे हम लोगों को अपने जीवन का भरण पोषण परिवार का जीवन यापन चला रहे थे मृतक के चार पुत्री 1 पुत्र है परिवार जन का रो रो कर बुरा हाल है थानाध्यक्ष द्वारा बताया गया कि की शव को देखने से प्रतीत होता है कि यह हत्या की आशंका जताई जा रही है शव का पोस्टमार्टम होने के बाद जो जांच में निकलेगा उन्हीं धारा में मुकदमा पंजीकृत कराया जाएगा।