Thursday, September 17, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मतगणना कार्मिकों को पांच से नौ मार्च तक दिया जाएगा प्रशिक्षण

मतगणना कार्मिकों को पांच से नौ मार्च तक दिया जाएगा प्रशिक्षण

फिरोजाबाद। जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी सूर्य पाल गंगवार ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 की मतगणना 10 मार्च को नियत है। उक्त मतगणना को सकुशल सम्पन्न कराने को नियुक्त मतगणना कार्मिकों को पांच से नौ मार्च तक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इस हेतु तीन मार्च से मतगणना कार्मिकों के प्रशिक्षण समाप्ति तक महात्मा गाँधी इण्टर कालेज एवं डिग्री कालेज के 20 कक्षों व सभागार को अधिग्रहित किया गया है।