Monday, May 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » ठेका सफाई कर्मचारियों ने अर्धनग्न होकर पालिका में किया प्रदर्शन

ठेका सफाई कर्मचारियों ने अर्धनग्न होकर पालिका में किया प्रदर्शन

फिरोजाबाद/शिकोहाबाद। उत्तर प्रदेश ठेका सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष विनय कुमार वाल्मीकि एवं नगर अध्यक्ष सुजीत बाल्मीकि के नेतृत्व में शिकोहाबाद नगर पालिका में चल रहे धरना प्रदर्शन के सातवें दिन अर्धनग्न होकर भीख मांगकर विरोध किया।
विनय बाल्मीकि ने बताया ठेका सफाई कर्मचारियों का आठ माह के वेतन को लेकर नगर पालिका शिकोहाबाद में प्रदर्शन किया जा रहा हैं। आज सातवें दिन अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया गया। कर्मचारियों का वेतन नहीं मिलता तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा। प्रदर्शन करने वालों में रिंकू वाल्मीकि, अमन चौहान, राहुल वाल्मीकि, अनिकेत बाल्मीकि, सनी वाल्मीकि, सिद्धार्थ वाल्मीकि, शिवम वाल्मीकि, ऋषभ बाल्मीकि, मंजू वाल्मीकि, संजू बाल्मीकि, सोनिया वाल्मीकि, रवि वाल्मीकि, श्याम बाल्मीकि आदि मौजूद रहे।