Sunday, June 28, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सेवानिवृत्त शिक्षक को दी विदाई

सेवानिवृत्त शिक्षक को दी विदाई

फिरोजाबाद। जनता जूनियर हाईस्कूल उरमुरा में सेवानिवृत्त हुए शिक्षक रामशंकर को प्रबंध समिति एवं विद्यालय के स्टाफ द्वारा शॉल व फूल माला पहनाकर विदाई दी गई।
विद्यालय के प्रबंधक अशोक कुमार जादौन, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं प्रधानाचार्य भगवानदास शंखवार ने कहा कि शिक्षक कभी रिटायर्ड नहीं होता। शिक्षण कार्य से निवर्त होने के बाद सामाजिक जिम्मेदारी का भार कंधे पर आ जाता है। इसलिए राम शंकर को अपने अनुभव समाज के बीच ताजा करके समाज को दिशा देनी चाहिए। इस अवसर पर प्रमुख रूप से सीनियर बेसिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह यादव, प्रधानाचार्य अमरदीप भारद्वाज, प्रधानाचार्य करतार सिंह यादव, अतर सिंह राजपूत आदि मौजूद है।