Monday, May 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अवैध शस्त्र व कारतूस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

अवैध शस्त्र व कारतूस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

पवन कुमार गुप्ताः रायबरेली । अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अन्तर्गत आज थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा मुखबिरखास की सूचना पर अभियुक्त सुशील लोध पुत्र रामखेलावन निवासी रेती खुर्द बुजुर्ग थाना कोतवाली नगर रायबरेली को 1 अदद तमन्चा व 1 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ थाना क्षेत्र के दरीबा-कटघर मेन रोड से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है। जिसके विरूद्ध थाना स्थानीय पर शस्त्र अधिनियम अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्त को गिरफ्तार करने के लिए थाना कोतवाली नगर जनपद रायबरेली उप निरीक्षक पीयूष सिंह तथा आरक्षी मनीष कुमार, आरक्षी कपिल देव मौजूद रहे।