Wednesday, September 16, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पुलिस वाला बनकर की लूट

पुलिस वाला बनकर की लूट

2017.06.12. 2 ssp shiraji 1घाटमपुर, कानपुर, शीराजी। बीती रात पतारा से मोमिनपुर लौट रहे बाइक सवार यूवकों को बदमाशों ने कट्टे की नोक पर लूट लिया और मौके से फरार हो गये। पीड़ितों ने पुलिस कंटोल रूम व पतारा पुलिस चैकी में शिकायत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम मोमिनपुर (नन्दना) निवासी गोविन्द सिंह के पुत्र अरिमर्दन सिंह व सन्दीप ने पुलिस को बताया कि रविवार शाम बांदा पैसेन्जर से रिश्तेदार आये थ। जिन्हें ट्रैक्टर से भेजने के बाद दोनों भाई बाइक द्वारा पतारा से गाॅव मोमिनपुर लौट रहे थे। रात्रि करीब नौ बजे तरगाॅव तिलसड़ा के बीच स्थित आदर्श तालाब के पास दो बाइक सवार यूवकों ने अपने को पुलिस बताते हुए सन्दीप की मोटरसाइकिल रूकवाई और कट्टा लगा कर अरिदर्मन की जेब में पड़ा पर्स छीन लिया और गाली गलौज करते हुए चले गये। पीड़ित ने रात में ही पुलिस को घटना से अवगत करा दिया। पीड़ित ने बताया कि पर्स में साढे चार हजार रूपये थे। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक व एक युवक को हिरासत में लेकर पूछतांछ शुरू की।