Thursday, September 17, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » ट्रेन की चपेट में आये व्यक्ति की मौत

ट्रेन की चपेट में आये व्यक्ति की मौत

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना सिरसागंज क्षेत्र के बूढा-बरतरा के समीप रेलवे लाइन पर शौच करने गये एक व्यक्ति की ट्रेेन से कटकर मौत हो गयी। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
थाना सिरसागंज क्षेत्र के बूडा बरतरा निवासी 45 वर्षीय मनोज पुत्र दीनदयाल आज सुबह रोजाना की तरह दैनिक क्रिया करने के लिए रेलवे लाइन की ओर गया था। उसी दौरान ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी।घटना के बाद मौके पर लोगो का हुजूम लग गया। उन्ही में से किसी ने घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दी। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।