Tuesday, April 28, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » समाधान दिवस में आयुक्त ने लोगों की समस्याओं को सुना

समाधान दिवस में आयुक्त ने लोगों की समस्याओं को सुना

2017.06.12. 6 ssp fzb 3फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। नगर निगम के पालीवाल हाॅल में सोमवार को आयोजित नगरीय समाधान दिवस के दौरान निगम अफसरों ने जनता की समस्याएं सुनीं। इस दौरान जल निगम के अफसर भी मौजूद रहे।
प्रभारी नगर आयुक्त प्रमोद कुमार की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस के दौरान निगम और बिजली विभाग के अधिकारियों ने जनता की समस्याएं सुनी। सर्वाधिक समस्या पेयजल आपूर्ति और साफ-सफाई को लेकर दर्ज कराई गई। वहीं बिजली अफसरों के समक्ष भी अघोषित कटौती और बिल में व्याप्त .त्रुटियों को ठीक कराने से संबधित शिकायत दर्ज कराई गई, हालांकि इस संबंध में जब प्रभारी नगर आयुक्त से जानकारी चाही तो उनसे वार्ता नहीं हो सकी।