Sunday, June 28, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » रोजगार मेले का आयोजन 21 अप्रैल को

रोजगार मेले का आयोजन 21 अप्रैल को

कानपुर देहात। जिला रोजगार सहायता अधिकारी अंजलि शर्मा ने बताया कि औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अकबरपुर एवं जिला सेवायोजन कार्यालय, कानपुर देहात द्वारा पुरुष / महिला बेरोजगारों के लिए 21 अप्रैल 2022 को स्थान आईटीआई परिसर अकबरपुर कानपुर देहात में प्रातः 10 बजे अप्रेंटिस मेले एवं रोजगार मेले का आयोजन किया जायेगा। रोजगार मेले में सम्मिलित होने के लिए अभ्यर्थियों का सेवायोजन कार्यालय का पंजीकरण आवश्यक है। जिसे सरल प्रक्रिया द्वारा बेवसाइट से किया जा सकता है। अभ्यर्थी अपने पंजीयन आईडी की सहयता से उपरोक्त बेवसाइड पर लॉगिन करें एवं रिक्तियों की जानकरी प्राप्त कर उनके मानकों आधार पर दिनांक 20 अप्रैल 2022 तक ऑनलाईन आवेदन करे अप्रेंटिस के लिए इच्छुक अभ्यर्थी वेब साइट पर आवेदन करें। उन्होंने बताया कि यह रोजगार मेला / अप्रेंटिस मेला पूर्णतया ऑफलाइन है इसमें अभ्यर्थियों को नियोजकों / कम्पनियों से साक्षात्कार के लिए आईटीआई परिसर में उपस्थित होना है।