Monday, May 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 14 मई को

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 14 मई को

कानपुर देहात। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली / उप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर देहात के निर्देशन में माह दिसंबर में 14.05.2022 द्वितीय शनिवार को प्रातः 10 बजे से दीवानी न्यायालय परिसर, कानपुर देहात में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना है जिसमें आपराधिक शमनीय वाद, धारा 138 पराक्रय लिखित अधिनियम के बाद विद्युत एवं जल विवाद (चोरी से सम्बन्धित विवाद), राजस्व वाद, व्यवहारिक वाद, पारिवारिक वाद, उत्तराधिकार के वाद तथा अन्य वाद / प्रकरण अधिकाधिक संख्या में निस्तारण किये जाने हेतु लिये जायेंगे। यह जानकारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने दी है।