Monday, May 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » आम्बेडकर जयन्ती पर देश के संविधान को बचाने की जरूरत बताया

आम्बेडकर जयन्ती पर देश के संविधान को बचाने की जरूरत बताया

उदयपुर। समता साहित्य अकादमी की ओर से डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की 131 वीं जयंती माली कॉलोनी में बड़ी धूमधाम के साथ मनाई गई एवं पुष्पांजलि की गई। इस मौके डॉ कान्ति लाल यादव ने कहा-बाबा साहब के सपनों का भारत बनाने के लिए पहले देश के हर नागरिक को एक आदर्श नागरिक बनने की जरूरत है। युवाओं को बाबा साहब के पद चिन्हों पर चलने की जरूरत है। देश के संविधान को बचाने की जरूरत है। बाबा साहब सिर्फ भारत के ही नहीं बल्कि विश्व के एक महान ज्ञाता थे। आज वह अति प्रासंगिक है। उन्होंने जो महत्वपूर्ण कार्य किए वह आज भी लाजवाब है। भारत जैसे लोकतंत्र में महिलाओं के लिए, दलित पिछड़े और वंचित वर्ग के लिए जो महान् कार्य किए वह विश्व में अनमोल तथा अनोखे कार्य हैं। उनके द्वारा लिखा गया संविधान भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया का सर्वश्रेष्ठ संविधान है। जो उनके लिए वाकई में ज्ञान के प्रतीक को दर्शाता है।
समता साहित्य अकादमी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कान्ति लाल यादव द्वारा शाम को अंबेडकर की स्टेचू पर पुष्पांजलि की गई तथा जयघोष किया। इस मौके रीना यादव, नित्यम आदि उपस्थित थे। स्टेचू पर पुष्पांजलि करते समय गीतांजलि मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर लोगों का दल भी उपस्थित था।