Thursday, September 17, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » तहसील सभागार में समाधान दिवस का हुआ आयोजन

तहसील सभागार में समाधान दिवस का हुआ आयोजन

पवन कुमार गुप्ताः ऊंचाहार, रायबरेली। आज शनिवार को लंबे अरसे बाद तहसील सभागार में एसडीएम राजेश कुमार की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 24 शिकायती पत्र आये। जिसमें 2 शिकायती पत्रों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया और बाकी शिकायती पत्रों के निस्तारण के लिये एसडीएम ने संबंधित अधिकारी को निर्देश दिया।
इस मौके पर नायब तहसीलदार सत्याराज, एडीओ कॉपरेटिव रमेश कुमार, गदागंज थाना प्रभारी अरविंद सिंह समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।