Wednesday, September 16, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » वाहन नीलामी 27 जून को

वाहन नीलामी 27 जून को

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जनपद कलेक्ट्रेट की निष्प्रोज्य शासकीय वाहन महेन्द्रा जीप डीजल व स्टाफ एम्बेस्डर कार पेट्रोल चालित वाहन की नीलामी 27 जून को अपरान्ह 1 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में रखी गयी है। प्रभारी अधिकारी नजारत/एडीएम प्रशासन शिव शंकर गुप्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस संदर्भ में सभी प्रकार की नीलामी आदि संबंधी जानकारी कलेक्ट्रेट के नजारत अनुभाग कक्ष संख्या 109 से प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने सभी एसडीएम, ईओ, एआरटीओ, नाजिर से कहा है कि वे इसकी सूचना नोटिस बोर्ड में चस्पा कर दें।