Saturday, September 12, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » प्रधानमंत्री की जर्मनी में भारतीय समुदाय के साथ बातचीत

प्रधानमंत्री की जर्मनी में भारतीय समुदाय के साथ बातचीत

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जर्मनी के बर्लिन स्थित थियेटर एम पॉट्सडैमर प्लाट्ज़ में भारतीय समुदाय को संबोधित किया और उनके साथ बातचीत की। जर्मनी में जीवंत भारतीय समुदाय के 1600 से अधिक सदस्यों, जिनमें छात्र, शोधकर्ता और पेशेवर शामिल थे, ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। प्रधानमंत्री ने जर्मनी की अर्थव्यवस्था और समाज में उनके योगदान को रेखांकित किया और वैश्विक स्तर पर भारतीय उत्पादों को बढ़ावा देते हुए उन्हें भारत की पहल, “वोकल फॉर लोकल” में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया।