Monday, May 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » राष्ट्रपति के प्रस्तावित आगमन पर आलाधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

राष्ट्रपति के प्रस्तावित आगमन पर आलाधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण

कानपुर देहातः जन सामना ब्यूरो। अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन भानु भास्कर व पुलिस महानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र प्रशान्त कुमार द्वारा जनपद कानपुर देहात में राष्ट्रपति व प्रधानमन्त्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल परौंख स्थित वीरांगना झलकारी बाई राजकीय इण्टर कालेज व अन्य सम्भावित स्थलों की सुरक्षा-व्यवस्था का भौतिक निरीक्षण कर उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी कानपुर देहात नेहा जैन, पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात स्वप्निल ममगई सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।