Wednesday, September 16, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » योग दिवस पर ग्रीन पार्क में 4000 लोगों ने किया योग

योग दिवस पर ग्रीन पार्क में 4000 लोगों ने किया योग

कानपुरः प्रभात गुप्ता। आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शहर के विभिन्न पार्कों में गंगा के किनारे अटल घाट आदि घाटों पर तथा ग्रामीण क्षेत्रों में योग दिवस पर विभिन्न जगहों पर योग कार्यक्रम आयोजित किया गये। इसी क्रम में ग्रीन पार्क स्टेडियम में 4000 लोगों द्वारा योग किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि व विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर विश्व शांति के लिए गुब्बारों को हवा में छोड़ा गया।