Wednesday, September 16, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » योग दिवस पर पौधारोपण कर पर्यावरण बचाने का दिया संदेश

योग दिवस पर पौधारोपण कर पर्यावरण बचाने का दिया संदेश

कानपुरः प्रभात गुप्ता। स्वतन्त्रता की 75वीं वर्षगांठ के पावन अवसर पर पूरे देश में मनायें जा रहे ’’आजादी का अमृत महोत्सव-2022’’ व अंतर्राष्ट्रीय योगा दिवस पर अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन भानु भास्कर द्वारा जनपद कानपुर आउटर रिजर्व पुलिस लाइन मेें पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षित करने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर भानु भास्कर ने शहरवासियों से अधिक से अधिक पौधारोपण करने व उन्हें संरक्षित करने का संदेश दिया। यह भी कहा कि स्वस्थ शरीर के लिये जितना योग करना जरूरी है उतना ही पर्यावरण को सुरक्षित रखना भी जरूरी है।