Wednesday, September 16, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मानवाधिकार प्रोटेक्शन के राष्ट्रीय अध्यक्ष का किया स्वागत

मानवाधिकार प्रोटेक्शन के राष्ट्रीय अध्यक्ष का किया स्वागत

2016-11-03-3-sspjs-skcफिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। मानव अधिकार प्रोटेक्शन के राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम गुप्ता का प्रोटेक्शन के महानगर सचिव मुसब्बिर खान के नेतृत्व में जाटवपुरी चैराहे पर जोरदार स्वागत मालायें पहनाकर किया गया।
इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने समस्त कार्यकर्ताओं को मानवाधिकार के प्रति जागरूक होने की प्रेरणा दी। अंत में मुसब्बिर खान ने कहा कि हम राष्ट्रीय अध्यक्ष के आदेशों को ध्यान में रखते हुये जनता के अधिकारों की जानकारी देने का कार्य करेंगे। स्वागत के दौरान राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी वसीम उसमानी, मोहम्मद राशिद खान, जिला संगठन सचिव अंकित गुप्ता, रजनीश गुप्ता, मोहम्मद रहीश आदि रहे।