Wednesday, May 13, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » 28 जून से जयपुर में वस्त्र दान अभियान का आयोजन

28 जून से जयपुर में वस्त्र दान अभियान का आयोजन

जयपुर। शहर के युवा समाज सेवी लक्ष्य चौधरी द्वारा 28 जून से वस्त्र दान अभियान का आयोजन किया जाएगा। लक्ष्य का कहना है कि जयपुर में कई ऐसे परिवार हैं जिन्हें गरीबी के चलते दैनिक जीवन में पहनने के लिए आवश्यक वस्त्र उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे परिवाओं को अभियान के चलते वस्त्र उपलब्ध करवाए जायेंगे। अभियान का आयोजन एवं संचालन लक्ष्य द्वारा किया जायेगा। लक्ष्य ने बताया कि वस्त्र दान अभियान के चलते लगभग 30 परिवार लाभान्वित होंगे।