Tuesday, May 13, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजपा का जन कल्याण सम्मेलन सम्पन्न

भाजपा का जन कल्याण सम्मेलन सम्पन्न

2017.06.29. 2 ssp bjpकानपुर, जन सामना संवाददाता। आज छावनी विधानसभा के श्यामनगर मंडल में भाजपा का मंडल जनकल्याण सम्मेलन संम्पन्न हुआ। यह जानकारी देते हुए भाजपा दक्षिण जिला मंत्री संजय कटियार ने बताया कि जन कल्याण सम्मेलन में लगभग 600 भाजपा कार्यकर्ता व 167 से अधिक लाभार्थी शामिल हुए। संजय कटियार ने बताया कि इन कार्यक्रमों के माध्यम से केन्द्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को आम जन तक पहुंचाया जा रहा है। सम्मेलन में प्रमुख रूप से प्रकाश शर्मा, पूर्व विधायक रघुनन्दन सिंह भदौरिया, जिलाध्यक्ष दक्षिण अनिता गुप्ता, संदीप राजपूत आदि उपस्थित रहे।

2017.06.29. 3 ssp bjp1