Saturday, July 25, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कानपुर: गुजैनी थानांतर्गत मोटरसाइकिल चोरी, घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड

कानपुर: गुजैनी थानांतर्गत मोटरसाइकिल चोरी, घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड

कानपुर: अर्पण कश्यप। गुजैनी थाना क्षेत्र में एक मोटरसाइकिल चोरी हो गई। चोरी की घटना दुकान के बगल में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। मोटरसाइकिल चोरी होने की सूचना पर गुजैनी चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की।
मिली जानकारी के अनुसार, प्रभु दयाल कटियार की बर्रा 8 के ए ब्लॉक में सीमेंट, गिट्टी व मौरंग की दुकान है।
आज शाम लगभग 4 बजे उनकी दुकान के सामने खड़ी मोटरसाइकिल पैशन प्रो को एक चोर चोरी कर ले गया। यह घटना पड़ोस में लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है।
मोटरसाइकिल चोरी हो जाने की सूचना प्रभु दयाल कटियार ने अपने मोबाइल से थाना प्रभारी गुजैनी को दी। सूचना मिलते ही गुजैनी चौकी प्रभारी राजेश बाजपेयी मौके पर पहुंचे और घटना की जांच पड़ताल शुरू की।