Tuesday, April 28, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » रेलवे कार्य में लगे मजदूर की संदिग्ध मौत

रेलवे कार्य में लगे मजदूर की संदिग्ध मौत

हाथरस, जन सामना ब्यूरो। हसायन में मथुरा-कासगंज रेल रूप का विद्युतीकरण के चल रहे कार्य में लगे एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से सनसनी फैल गई।
मथुरा-कासगंज रेलवे लाइन को रेल मंत्रालय द्वारा विद्युतीकरण कराया जा रहा है जिसके लिये लाइन पर विद्युत टावर लगाने का कार्य चल रहा है तथा थाना हसायन क्षेत्र के गांव जाऊ नहर पुल के पास रेलवे विद्युत टावर लगाये जा रहे हैं जिसके कार्य में पश्चिम बंगाल की लेवर लगी है।
आज एक मजदूर सिंघाई पुत्र छोटा निवासी मालदा पश्चिम बंगाल को वहीं पर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई और जब साथी मजदूर खाना खाकर लौटकर आये और उसकी लाश देखी तो उनके होश उड गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा है।