पुलिस ने अज्ञात शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्ट के लिए भेजा।
कानपुर: अवनीश सिंह। आज सुबह थाना गोविंद नगर अन्तर्गत के समीप नहर में अज्ञात युवक का शव उतराता देखा गया तो सनसनी फैल गई आस पास क्षेत्र में हड़कंप मच गया मौके पर राहगीरों की भारी भीड़ लग गई ।सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया पुलिस अज्ञात युवक की शिनाख्त के प्रयास में जुटी हुई है। हालांकि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।युवक के शव मिलने के बाद आसपास के इलाके में लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं होती रही। यह नहर कानपुर नगर के पनकी,गोविंद नगर, गुजैनी थाना क्षेत्रों के अन्तर्गत होकर गुजरती है। हर वर्ष गुजैनी नहर में इस तरह के लावारिस लाशों के मिलने के दर्जनों मामले आते हैं। जिसमे अधिकतर केसों में शिनाख्त तक नहीं हो पाती और न ही खुलासा हो पाता है। इस तरह की घटनाएं गुजैनी नहर में निरंतर होते रहना पुलिस की सतकर्ता पर सवाल उठाता है।
Jansaamna