Wednesday, September 16, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » आजादी की 75वीं वर्षगाँठ पर तिरंगा रैली निकाली

आजादी की 75वीं वर्षगाँठ पर तिरंगा रैली निकाली

कानपुरः स्वप्निल तिवारी। देश को आजाद हुए 75 साल पूरे हो चुके हैं जिसके चलते आजादी की 75वीं वर्षपर अनेक कार्यक्रम किए जा रहे हैं। वहीं प्रधानमन्त्री के आवाहन पर तिरंगा रैलियों का भी आयोजन किया जा रहा है और देशवासियों को आजादी के प्रति जागरूक करने का काम किया जा रहा है। इसी कड़ी में चकेरी के ओमपुरवा में स्थित न्यू मॉर्डन हायर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों द्वारा तिरंगा रैली निकालकर समाज को जागरूक करने का काम किया गया। तिरंगा रैली में लगभग 200 छात्र-छात्राओं ने देश भक्ति गीतों की धुनों पर देशभक्ति के लगाते हुए शामिल हुए। तिरंगा रैली जगई पुरवा से शुरु होकर ओमपुरवा में समाप्त हुई।