Monday, March 31, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » दिन दहाड़े युवक को मारी गोली

दिन दहाड़े युवक को मारी गोली

फिरोजाबाद। बुधवार सुबह दिन दहाड़े बाइक सवार हमलावरों ने एक युवक को गोली मार दी। वह बच्चों को स्कूल छोड़कर घर लौट रहा था। गोली की आवाज सुनकर भीड़ को अपनी ओर आता देख हमलावर तमंचा वहीं छोड़कर फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना को लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। तमंचे को कब्जे में लेकर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पूरा मामला थाना रामगढ़ क्षेत्र का है। थाना उत्तर क्षेत्र के संतोष नगर निवासी सुशील कुमार पुत्र भीमसेन अपने बच्चों को सती वाली बगीची इंदिरा कॉलोनी थाना रामगढ़ स्थित एक स्कूल में छोड़ कर वापस घर लौट रहे थे। पीड़ित के मुताबिक एक बाइक पर तीन युवक हेलमेट लगाकर पहुंचे, जिन्होंने पीछे से गोली मार दी। एक गोली उनकी पीठ में आकर लगी है। गोली लगते ही वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गए। उन्होंने मदद के लिए आवाज लगाई। आवाज सुनकर आस-पास के लोग मौके की ओर दौड़े। भीड़ को अपनी ओर आता देख हमलावर तमंचा वहीं छोड़कर फरार हो गए। दिनदहाड़े हुए गोली कांड से अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची थाना रामगढ़ पुलिस ने तमंचे को कब्जे में ले लिया है और पूरे घटना की जांच शुरू कर दी। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस पूरे प्रकरण को लेकर इंस्पेक्टर हरवेंद्र मिश्रा का कहना है कि घटना को लेकर जांच पड़ताल की जा रही है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके से तमंचा बरामद किया गया।