Wednesday, September 16, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पुलिस ने कई लोगों को भेजा जेल

पुलिस ने कई लोगों को भेजा जेल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। अलग-अलग थाना पुलिस ने यौन उत्पीडन के दो आरोपियों सहित आठ लोगों को गिरफ्तार करने के बाद अभियोग दर्ज करते हुए जेल भेजा। थाना उत्तर पुलिस ने सत्यनगर टापा कला निवासी 22 वर्षीय पवन कुमार पुत्र दीनदयाल, उसके साथी तनू पुत्र महेश को पड़ोस की लडकी भगाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। उक्त दोनो लोगो के खिलाफ अभियोग दर्ज करने के बाद जेल भेजने की कार्यवाही की गयी। वही थाना दक्षिण पुलिस ने स्टेशन रोड निवासी 20 वर्षीय मनोज पुत्र नन्द राम को भी गिरफ्तार कर लिया। साथ ही थाना लाइनपार पुलिस ने सुजातगढ़ निवासी 26 वर्षीय सतेन्द्रपाल पुत्र बखेडीसिंह को चाकू सहित गिरफ्तार कर लिया। जिसके खिलाफ भी अभियो दर्ज कर जेल भेजा गया। वही सुजातगढ़ निवासी प्रमोद पुत्र धासीराम, बैजनाथ पुत्र मालूक चन्द्र, हरीबाबू पुत्र सुखलाल को शान्ति भंग की धाराओं में अभियोग दर्ज करते हुए जेल भेजा गया।