Thursday, May 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नवरात्र के अवसर पर किया कन्याओं का पूजन

नवरात्र के अवसर पर किया कन्याओं का पूजन

कानपुरः जन सामना संवाददाता। अखिल भारतीय ओमर ऊमर वैश्य युवजन संघ के तत्वावधान में बिहराना रोड स्थित ज्ञान भारती बालिका इंटर कॉलेज में नवरात्र के शुभ पावन अवसर पर आयोजन समिति ने कन्या पूजन किया। युवजन संघ के अध्यक्ष शिवम गुप्ता ने बताया कि हमारी समिति के स्थापना दिवस एवं नवरात्र के शुभ अवसर पर कॉलेज के प्रांगण में विशाल कन्या पूजन का आयोजन किया गया। जिसमें समिति के पदाधिकारी एवं महिलाओं ने बालिकाओं के पैर पूजकर कन्याओं के माथे पर टीका चुनरी उड़ा कर कन्याओं का भोग लगाया। जिसमें लंगूर एवं कन्याओं को उपहार दिए गए। प्रसाद के रूप में पूरी हलवा, चावल, सब्जी, पनीर आदि प्रसाद के रूप में भोग लगाया गया और सभी का आशीर्वाद प्राप्त किया। लोगों ने इसके पूर्व कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक युवजन संघ समिति के सभी सम्मानित लोगों का माला एवं शाल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में सभी लोगों ने अंत में प्रसाद का आनंद लिया। कार्यक्रम में इस दौरान अजय गुप्ता, शिवम गुप्ता, तनिष्क, प्रतीक, श्याम बाबू गुप्ता, आकाश ओमर उपस्थित रहे।