Wednesday, September 16, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कराटे प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने दिखाई अपनी प्रतिभा

कराटे प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने दिखाई अपनी प्रतिभा

कानपुरः जन सामना संवाददाता। क्राइस्ट चर्च कॉलेज में इंटर कॉलेज कराते प्रतियोगिता का आयोजन ऑल इंडिया कराटे प्रतियोगिता चयन के लिए किया गया। उद्घाटन एवं पुरस्कार वितरण डॉ0 जोसेफ डेनियल एवं आर पी सिंह द्वारा किया गया। जिसमें क्राइस्ट चर्च कॉलेज के छात्र छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। हिमानी रजत पदक, जेसिका व स्नेहा कास्य पदक, टीम काता में बालिका वर्ग ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। टीम काता हिमांशु जेसिका सुरभि ने पदक हासिल किया। इस अवसर पर कराटे एसोसिएशन के अध्यक्ष ऋषिकेश कुमार, सचिन सुनील कुमार बाबुल एवं शालिनी उपस्थित थे। डॉ हिमांशु दीक्षित ने कार्यक्रम का आयोजन किया। जीते हुए खिलाड़ियों को येलो बेल्ट डॉक्टर जोसेफ डेनियल द्वारा प्रदान किया गया।