Friday, March 28, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जरूरतमंद बच्चों को वस्तुयें भेंट कीं

जरूरतमंद बच्चों को वस्तुयें भेंट कीं

कानपुर देहातः जन सामना ब्यूरो। दीपावली के पावन पर्व पर जिलाधिकरी द्वारा चलाई गई एक नई पहल ‘आइए मनाते हैं ज्वायफुल दिवाली’ के अन्तर्गत ड्रीम्स फाउन्डेशन द्वारा जरूरतमंद लोगों को आवश्यक वस्तुएं भेंट की गई। ड्रीम्स फाउण्डेशन की सक्रिय सदस्य नित्या बाजपई द्वारा खुशियों को रौशन करने हेतु कानपुर नगर से देहात जनपद में आकर अपनी संस्था द्वारा बहुमूल्य सहयोग किया गया। महिलाओं एवं बच्चों के लिए उनके प्रयोग की वस्तुएं दी गई।प्राथमिक विद्यालय खेमनिवादा रसूलाबाद ब्लाक से इ प्र अ डॉ अर्चना मिश्रा शुक्ला द्वारा भी दीपावली पर्व में चलाई जा रही मुहिम में कुछ सामग्री भेंट कर अपना सहयोग दिया।