Wednesday, September 16, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जरूरतमंद बच्चों के बीच उपहार बांट मनाई दीपावली

जरूरतमंद बच्चों के बीच उपहार बांट मनाई दीपावली

कानपुरः जन सामना संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी कानपुर महानगर के द्वारा प्रत्येक वर्षों की भांति इस वर्ष भी दीपावली का आरंभ जरूरतमंद बच्चों के साथ दीपावली का उल्लास मनाकर किया गया।
भाजपा के स्थानीय कार्यालय नवीन मार्केट पर सेवा बस्तियों लक्ष्मी पुरवा देवनगर आदि के 51 बच्चों को कार्यालय पर बुलाया गया। लक्ष्मीपुरा वार्ड के स्थानीय पार्षद रमेश हटी के सहयोग से इन बच्चों को वाहन द्वारा कार्यालय पर लाया गया।
जिला अध्यक्ष सुनील बजाज जीने सभी बच्चों के साथ दीपावली पर्व मनाने की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए सभी बच्चों का कार्यालय पर स्वागत करते हुए उन्हें दीपावली की बधाई दी साथ ही बच्चों के द्वारा गायन प्रतियोगिता भी संपन्न हुई।
इस अवसर पर बच्चों की प्रसन्नता देखकर उपस्थित जिले के सभी पदाधिकारियों सहित जिला अध्यक्ष ने कहा के दीपावली एक ऐसा त्यौहार है जो बिना अमीर गरीब का भेदभाव किए सबको प्रसन्नता पाने का अवसर प्रदान करती है। निश्चित रूप से आज इन बच्चों के साथ हम सभी लोगों को अभूतपूर्व प्रसन्नता की अनुभूत हो रही है जिलाध्यक्ष और उनकी टीम के द्वारा आए हुए सभी बच्चों को मिठाई आदि उपहार स्वरूप देकर पुनः अगली बार दीपावली पर मिलने का वादा किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुनील बजाज के साथ महामंत्री वीरेश त्रिपाठी, अवधेश सोनकर, जितेंद्र विश्वकर्मा, रंजीत भदौरिया, कपिल गुप्ता, सत्यम शुक्ला, रिचा सक्सैना, पारस मदान, रोहित साहू, हेमू शुक्ला रहे।