Tuesday, April 28, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को भेजा जेल

पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को भेजा जेल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। अलग-अलग थाना पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेजा। थाना नारखी पुलिस ने आपस में मारपीट करने वाले पचवान निवासी 25 वर्षीय जितेन्द्र पुत्र गोपीराम, 40 वर्षीय रामप्रकाश पुत्र गोपीराम, 24 वर्षीय रविन्द्र कुमार पुत्र रामदास, जितेन्द्र पुत्र धर्मेन्द कुमार आदि लोगो को रात्रि में गस्त के दौरान पकड लिया। जिनके खिलाफ शान्ति भंग की धारा में अभियोग दर्ज करने के बाद जेल भेजा गया। वही थाना रामगढ़ पुलिस ने भी रात्रि में गस्त के दौरान अजमेरीगेट निवासी 30 वर्षीय जीशान पुत्र सलीम, सद्दाम नगर निवासी राजू पुत्र अफसर को माद्यक पदार्थ सहित दबोच लिया। जिसके खिलाफ भी अभियोग दर्ज करते हुए जेल भेजा गया।