Thursday, May 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कैरियर काउंसलिंग कार्यशाला आयोजित की

कैरियर काउंसलिंग कार्यशाला आयोजित की

कानपुर। मदर टेरेसा मिशन हायर सेकेंडरी स्कूल किदवई नगर में कैरियर काउंसलिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें छात्र छात्राओं को उत्कृष्ट उन्नयन एवं कैरियर संभावनाओं से संबंध अति महत्वपूर्ण जानकारियां मुख्य अतिथि विंग कमांडर एयर फोर्स के पीटर पॉल कमांडिंग ऑफीसर 3 एयरमैन सेलेक्शन सेंटर के द्वारा दी गई।
उपप्रधानाचार्या दीक्षा साइलस ने बताया कि कानपुर नगर की सेवायोजन कार्यालय द्वारा कैरियर काउंसलिंग कार्यशाला का आयोजन विद्यालय प्रांगण में किया गया जिसमें सैकड़ों छात्र छात्राओं ने भाग लेकर मुख्य अतिथि के द्वारा दी गई जानकारियों को प्राप्त किया कार्यक्रम सतीश पांडे अनुराग श्रीवास्तव एवं सी अग्निहोत्री के सौजन्य से संपन्न हुआ। इस मौके पर प्रधानाचार्या डॉ बीना साइलस चेयरमैन यशराज आनन्द साइलस उप प्रधानाचार्या दीक्षा साइलस मौजूद रही।