Wednesday, September 16, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कृषि अधिकारियों ने लिए खेत की मिट्टी के नमूने

कृषि अधिकारियों ने लिए खेत की मिट्टी के नमूने

बागपत, जन सामना संवाददाता। मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना अंतर्गत आज विकास खंड छपरौली के ग्राम सोन्टी और ककौर कलां में किसानों के खेतों से मिट्टी के नमूने लेने की शुरुआत की गई। किसानों को बताया कि प्रत्येक जोत का नमूना लिया जाएगा। नमूना 6 इंच गहराई से लिया जाना है तथा एक खेत से 5 से 6 जगह से मिट्टी के नमूने लिये जाए। फिर सारी मिट्टी को एक जगह मिलाकर कर उसमें से उसके दो दो हिस्से तब तक करते रहे जब तक आधा किलोग्राम मिट्टी ना रह जाए। इसके बाद उसे प्लास्टिक या कपड़े की थैली में रखकर उस पर टैग लगा दे। सिंचाई की नाली, खाद के ढेर, वह पेड़ पौधों से लगभग 2 से 3 मीटर दूरी से नमूना लिया जाए। नमूना लेते वक्त ग्राम प्रधान पति हरेन्दर सिंह, किसान राजवीर, अनिल, हरेंद्र समेत कृषि विभाग का स्टाफ उपस्थित रहा। सहायक विकास अधिकारी कृषि महेश कुमार खोखर ने अपने पर्यवेक्षण में नमूने लेने की शुरुआत कराई। आज पहले दिन दोनों ग्राम पंचायतों से लगभग 12-12 नमूने लिए गए।