Thursday, May 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अधिशासी अधिकारी व चेयरमैन प्रतिनिधि द्वारा कस्बा में कराया गया एंटी लार्वा दवा का छिड़काव

अधिशासी अधिकारी व चेयरमैन प्रतिनिधि द्वारा कस्बा में कराया गया एंटी लार्वा दवा का छिड़काव

महराजगंज रायबरेली। मच्छरों से बचाव के लिए पूरे कस्बा में दवा छिड़काव कराया गया। बताते चलें कि नगर पंचायत महराजगंज द्वारा समय समय पर नगर के अंदर अधिशासी अधिकारी व चेयरमैन प्रतिनिधि प्रभात साहू के द्वारा कस्बा में एंटी लार्वा दवा का छिड़काव किया गया। मच्छरजनित बीमारी का प्रकोप देखते हुए मलेरिया व डेंगू फैलने का अंदेशा बना हुआ है। जिससे नगर पंचायत महराजगंज द्वारा इससे बचाव के लिए दवा का छिड़काव किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि पूरे कस्बा में लगातार दवा का छिड़काव किया जा रहा, जिससे मच्छरों के प्रकोप से बचा जा सके।