Wednesday, September 16, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अहिंसा सेवा ट्रस्ट ने किया गायक मोहित को सम्मानित

अहिंसा सेवा ट्रस्ट ने किया गायक मोहित को सम्मानित

बागपत, जन सामना संवाददाता। चाँदीनगर क्षेत्र के खट्टा प्रहलादपुर गांव के श्री सिद्ध पीठ समाधि शिव मंदिर में अहिंसा सेवा ट्रस्ट की ओर से सुप्रसिद्ध गायक मोहित कौशिक के सम्मान में एक समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें उसे फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
समारोह का संचालन एडवोकेट रणवीर चौधरी व अध्यक्षता महावीर पूरी महाराज जी ने की। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि मोहित कौशिक गायकी के क्षेत्र में एक उभरता हुआ सितारा है जिसने हम सभी का नाम रोशन किया है। राकेश जैन ने कहा कि आज हमारे क्षेत्र में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है केवल उन्हें निखारने एवं हौसला अफजाई करने की जरूरत है। इस अवसर पर सोमदत्त शर्मा, मास्टर बिट्टू, शिवम, गौरव, अभिलाष एडवोकेट, मयंक जैन, गौरव शर्मा, देवेंद्र, शैंकी, रमन एवं ग्राम समाज के काफी युवा एवं बुजुर्ग मौजूद रहे।
-विश्व बंधु शास्त्री