Wednesday, September 16, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त 10 पुलिसकर्मियों को किया पुरस्कृत

दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त 10 पुलिसकर्मियों को किया पुरस्कृत

रायबरेली। शुक्रवार को आयोजित परेड के अवसर पर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी रायबरेली द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में परेड के दौरान पुलिस कर्मियों के शारीरिक फिटनेस, व्यक्तित्व विकास, मानसिक सुदृढ़ता, उच्चस्तरीय अनुशासन, कर्तव्य के प्रति निष्ठा व ईमानदारी में सापेक्षिक व उत्तर वृद्धि हेतु बल्वा ड्रिल, वैपन ड्रिल, स्क्वाड ड्रिल, यातायात नियन्त्रण ड्रिल का अभ्यास कराया गया। जिसमें थाना, पुलिस कार्यालय, पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं, डायल-112, यातायात शाखा, अग्निशमन शाखा के कुल 160 पुलिस कर्मियों ने प्रतिभाग किया । इस अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन में टोलीवार 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया, जिसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले 10 पुलिस कर्मियों को पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी द्वारा नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। आयोजित इस 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में 06 महिला आरक्षी व 04 आरक्षी शामिल थे। पुलिस अधीक्षक द्वारा इन प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों की निरन्तर कर्मठता से शारीरिक फिटनेस बनाये रखने व कर्तव्यों का निर्वहन करने हेतु हौसलाफजाई की गई और उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु एसपी ने शुभकामनाएं दी।