Monday, May 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पिता की पुण्य तिथि पर गरीबों को भेंट किए वस्त्र

पिता की पुण्य तिथि पर गरीबों को भेंट किए वस्त्र

महराजगंज, रायबरेली। बुधवार को एक समाजसेवी व्यक्ति ने अपने पिता की पुण्य तिथि पर सैकड़ों गरीब, वृद्ध, दिव्यांग को साड़ी, शॉल का वितरण किया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि स्थानीय यूको बैंक शाखा प्रबंधक रश्मि रही।मुख्य अतिथि के द्वारा साड़ी पाकर गरीब महिलाओं के चेहरे खिल उठे। पूरे नंदा सिंह मजरे समरहदा गांव निवासी सोनू सिंह द्वारा अपने पिता सूरत साई की पुण्य तिथि पर बिगत कई वर्षाे से गरीब असहाय को अंगवस्त्र वितरित करते रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने इस वर्ष फिर आज एक समारोह आयोजित कर करीब 500 महिलाओं को साड़ी के रूप अंगबस्त्र भेट किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि रश्मि ने कहा कि गरीब असहाय की मदद करना पुनीत कार्य है। इस पावन अवसर पर सोनू सिंह, मोनू सिंह, राज बक्श सिंह, संजय सिंह, रणधीर सिंह, शिव सरण सिंह, बजरंग सिंह, राम नरायण तिवारी, बब्लू सिंह, दुर्याेधन सिंह, राधेश्याम सिंह आदि मौजूद रहे।