Sunday, June 28, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » महात्मा ज्योतिबा राव फुले का परिनिर्वाण दिवस मनाया गया

महात्मा ज्योतिबा राव फुले का परिनिर्वाण दिवस मनाया गया

महराजगंज, रायबरेली। अंबेडकर महाविद्यालय में अंबेडकर ग्रुप ऑफ स्कूल के कार्यकारी प्रबंधक सुनील की माता सुमित्रा देवी एवं महात्मा ज्योतिबा राव फुले का परिनिर्वाण दिवस मनाया गया जिस पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर कार्यकारी प्रबंधक सुनील ने एक बेटे और बेटी के सर्वांगीण विकास में एक माँ का क्या योगदान होता है के विषय में अवगत कराया । परिनिर्वाण दिवस के इस अवसर पर अंबेडकर महाविद्यालय के प्राचार्य रामकुमार गौड, सहायक वरिष्ठ आचार्य हरि गोविंद पटेल, सहदेव प्रसाद, पूजा यादव, सर्वेश कुमार, अमरेश कुमार एवं समस्त छात्राओं की उपस्थिति रही एवं अपने विचार व्यक्त किया।