Wednesday, September 16, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » लोडर और कार की टक्कर में घायल हुए शिक्षक की इलाज के दौरान मौत

लोडर और कार की टक्कर में घायल हुए शिक्षक की इलाज के दौरान मौत

जन सामना संवाददाताः महराजगंज, रायबरेली। लखनऊ में इलाज के दौरान शिक्षक की मौत से शोक की लहर। बीती 24 नवंबर को पाली के पास कार सवार शिक्षक कृष्ण कुमार अवस्थी व लोडर की जोरदार भिड़ंत हो गई थी, जिसमें लोडर की चपेट में आने से पाली गांव की बुजुर्ग महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी। वहीं शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिनका इलाज लखनऊ में चल रहा था। कई दिन इलाज के बाद भी जान नहीं बच सकी और उनकी मौत हो गई। शिक्षक कृष्ण कुमार अवस्थी कचौंदा गांव के रहने वाले थे और प्राथमिक विद्यालय बेलवा में शिक्षक पद पर तैनात थे।