Wednesday, September 16, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अपर पुलिस अधीक्षक ने चौकीदारों को वितरित किए शीतकालीन वस्त्र

अपर पुलिस अधीक्षक ने चौकीदारों को वितरित किए शीतकालीन वस्त्र

जन सामना संवाददाताः महराजगंज, रायबरेली। अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने थाना महराजगंज पर नियुक्त ग्राम चौकीदारों को शीतकालीन वस्त्र और वर्दी वितरित किये। इसके बाद एएसपी ने ग्राम चौकीदारों से उनकी समस्याओं को लेकर उनके सुझावों के संबंध में वार्ता की तथा थाना क्षेत्र के अंतर्गत होने वाली आपराधिक गतिविधियों के विषय में पुलिस को तत्काल सूचना देने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये। इस दौरान क्षेत्राधिकारी महराजगंज अरूण सिंह नौहवार व प्रभारी निरीक्षक महराजगंज राजेश कुमार सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।