Wednesday, September 16, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सारथी चेयरपर्सन समेत महिलाएं दिल्ली सम्मानित

सारथी चेयरपर्सन समेत महिलाएं दिल्ली सम्मानित

जन सामना संवाददाताः बागपत। बड़ौत क्षेत्र के हिलवाड़ी गांव की महिलाएं व सारथी वेलफेयर फाउंडेशन की चेयरपर्सन को दिल्ली में सम्मानित किया गया।
सारथी वेलफेयर फाउंडेशन की चेयरपर्सन वंदना गुप्ता ने बताया, उनके कहने पर महिलाएं नई दिल्ली के राजीव चौक स्थित एनडीएमसी पैलेस आर्य युवा केन्द्र पर गयी। वहाँ पहुंचकर सभी महिलाओं ने अपने हाथों द्वारा बनी हुई कृतियों का प्रदर्शन किया। वहाँ महिलाओं ने आचार,मुरब्बे, चुनरी,पालना, मिट्टी के अनेक प्रकार के समान बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सभी महिलाओं के कार्य से खुश होकर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत व अन्य जन प्रतिनिधियों द्वारा सारथी वेलफेयर फाउंडेशन की चैयरपर्सन वंदना गुप्ता व हिलवाड़ी गाँव की महिला रजनी, सविता, स्लेट्रीना, साईना, नईमा, साइना, सुमन आदि को मंच पर अवार्ड देकर स्मानित किया।