Thursday, June 25, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » 442 कांस्टेबलों की हेड कांस्टेबल के पद पर पदोन्नति

442 कांस्टेबलों की हेड कांस्टेबल के पद पर पदोन्नति

बिजनौर। जनपद में तैनात 442 कांस्टेबलों की पदोन्नति हेड कांस्टेबल के पद पर हुई है। इस पर पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक नगर डा0 प्रवीन रंजन सिंह द्वारा पुलिस लाइन परिसर में हेड कांस्टेबल फीता लगाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामनाएं की। इसी के साथ जनता के साथ मधुर व्यवहार, सामुदायिक पुलिसिंग व ड्यूटी के प्रति सतर्कता बरतने तथा अपने कर्तव्य का निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया।
शुक्रवार को पुलिस लाइन में पुलिस कप्तान दिनेश सिंह ने जनपद में तैनात 442 कांस्टेबलों की पदोन्नति हेड कांस्टेबल के पद पर हुई है।
पुलिस कप्तान दिनेश सिंह ने फीता लगाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अपने बधाई संदेश में उन्होंने ने कहा कि लोगों की सुरक्षा और सेवा के प्रतिफल के रूप में प्राप्त पदोन्नति से थाना क्षेत्र गौरवान्वित हुआ है। इस उपलब्धि पर थाना परिवार उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है। कांस्टेबलों की पदोन्नति हेड कांस्टेबल के पद पर बनाये जाने के उपरांत स्थानीय प्रबुद्धजन एवं शुभचिंतकों ने खुशी जाहिर की है। परिवार के सभी लोगों ने हर्ष प्रकट करते हुए पुलिस जवानों को बधाई दिया।