Thursday, June 25, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पुलिस पर कार्यवाही नहीं करने का आरोप

पुलिस पर कार्यवाही नहीं करने का आरोप

⇒पीडि़त पक्ष ने सीओ छाता से की शिकायत
मथुरा। किशोरी के साथ हुई छेडछाड की घटना में थाना पुलिस द्वारा कार्यवाही नहीं किए जाने की शिकायत तहसील दिवस में पीडि़त पक्ष ने छाता सीओ गौरव त्रिपाठी से की है। क्षेत्राधिकारी गौरव त्रिपाठी ने बताया कि उनके पास छेड़छाड़ जैसी घटना की एक लिखित शिकायत आई है उस संबंध में थाना छाता कोतवाली को कार्यवाही के लिए कहा गया है। घटना छाता तहसील के एक गांव की है। इससे पहले पीडि़त थाना छाता कोतवाली पहुंचे और एक प्रार्थना पत्र देकर अपने लिए न्याय की गुहार लगाई थी। इस पर कार्यवाही करते हुए पुलिस को गिरफ्तार भी किया था और शांतिभंग में चालान कर दिया था। पीडित परिवार का कहना है कि पुलिस ने मामले को रफादफा किया है।