Wednesday, September 16, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया

विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया

कानपुर। जूही लाल कॉलोनी स्थित विमल मेमोरियल पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया व विद्यालय के छात्र छात्राओं ने हाथ से बने मॉडल प्रदर्शनी में लगाए गये। अभिभावक एवं क्षेत्र गणमान्य नागरिकों ने विद्यालयों में पधार कर प्रदर्शनी का अवलोकन किया एवं छात्र-छात्राओं के हस्त कौशल की सराहना की। इस अवसर पर शिक्षक विधायक राजबहादुर सिंह चंदेल ने आकर प्रदर्शनी का अवलोकन किया और विद्यालय के शिक्षकों की समप्रेरणा तथा छात्र-छात्राओं के हस्त कौशल की सराहना की। प्रदर्शनी अवलोकन से पूर्व विधायक का स्वागत विद्यालय प्रबंधक राजीव मिश्रा, शैलेंद्र दुबे, शिवलाल सचान, गिरजाशंकर गुप्ता, आलोक मिश्रा जय सिंह,विमल शुक्ला आदि ने किया।