Thursday, May 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » साथी की हत्याकांड के विरोध में अधिवक्ताओं ने कार्य का बहिष्कार करते हुए की नारेबाजी

साथी की हत्याकांड के विरोध में अधिवक्ताओं ने कार्य का बहिष्कार करते हुए की नारेबाजी

रायबरेली। बुधवार की सुबह तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश उपाध्याय के नेतृत्व में सभी अधिवक्ताओं ने एक प्रस्ताव पास करके हत्याकांड की निंदा करते हुए हत्यारों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है।
बता दें कि बीत दिनों फिरोजाबाद में अधिवक्ता शिव शंकर दुबे की गोली मारकर हत्या को लेकर जनपद रायबरेली के अधिवक्ताओं ने भी खासा विरोध जताया है। अधिवक्ताओं ने दिवंगत साथी के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया है। इसके बाद तहसील परिसर में अधिवक्ताओं ने हत्यारों के विरुद्ध कार्रवाई को लेकर नारेबाजी करते हुए उग्र प्रदर्शन किया है। इस प्रदर्शन के दौरान दिनेश चंद त्रिपाठी, रज्जन मिश्रा, धर्मेश पाठक, चंद्रमणि, कल्लन शुक्ला, सी के शुक्ला समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद थे।