Sunday, May 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » खेतसिंह खंगार की जयंती के अवसर पर लगेगा रोजगार मेला

खेतसिंह खंगार की जयंती के अवसर पर लगेगा रोजगार मेला

सुमेरपुर। आगामी 25 दिसंबर को महाराजा सुमेरदेव खंगार की नगरी सुमेरपुर में महाराजा खेत सिंह खंगार की जयंती कस्बे के हरिप्रिया गेस्ट हाउस में मनाई जाएगी।
संगठन के जिला सचिव दीपक सिंह खंगार ने बताया कि इस उपलक्ष्य में सर्व समाज के युवाओं क़े लिए राष्ट्रीय खंगार क्षत्रिय संस्था के माध्यम से राष्ट्रीय प्रभारी श्रम व रोजगार व प्रदेश अध्यक्ष गुजरात अरिमर्दन सिंह के अथक प्रयासों से गुजरात राज्य में रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक निःशुल्क भर्ती का आयोजन किया जाएगा। इच्छुक युवा रोजगार प्राप्त करने के लिए अपने दस्तावेज लेकर आये और सुनहरे अवसर का लाभ प्राप्त करें।