Wednesday, September 16, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » महाराजा सूरजमल के बलिदान दिवस कार्यक्रम में जुटे जाट समाज के दिग्गज

महाराजा सूरजमल के बलिदान दिवस कार्यक्रम में जुटे जाट समाज के दिग्गज

⇒किसान भवन में मनाया गया महाराजा सूरजमल का 259 वां स्मृति दिवस
मथुरा। हिन्दुधर्म रक्षक, जाट समाज के गौरव भरतपुर के महाराजा सूरजमल के 259वें स्मृति दिवस के अवसर पर शहर के डेंम्पियर स्थित किसान भवन में आयोजित सम्मेलन में जाट संमाज की प्रमुख हस्तियां व दिग्गज इकट्ठा हुए। जिन्होंने जाट शिरोमणि महाराजा सूरजमल को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की शुरुआत हवन यज्ञ के साथ हुई ।
इस दौरान अपनी खास उपलब्धियों से समाज को गौरवान्वित एवं सही दिशा देने बाले बुजुर्गों, मेधावी युवाओं एवं युवतियों, समाज के स्तंभो को जाट शिरोमणी, जाट केसरी, जाट गौरव, महिलाओं को जाट गरिमा पदवी प्रदान कर पुरुस्कृत किया गया।