Thursday, June 25, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पुलिस अधीक्षक पौधारोपण कर पर्यावरण बचाने का दिया संदेश

पुलिस अधीक्षक पौधारोपण कर पर्यावरण बचाने का दिया संदेश

जन सामना ब्यूरोः लालगंज, रायबरेली। पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी द्वारा थाना लालगंज क्षेत्र के अन्तर्गत नवनिर्मित ‘कस्बा लालगंज पुलिस चौकी’ का उद्धाटन किया गया । इसके साथ ही एसपी ने क्षेत्राधिकारी लालगंज के कार्यालय का निरीक्षण किया एवं कार्यालय में नवनिर्मित शौचालय का उद्धाटन किया। पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने क्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी कार्यालय के परिसर में वृक्षारोपण भी किया । तत्पश्चात पत्रकार बन्धुओं के साथ गोष्ठी की। इसी क्रम में थाना लालगंज पर तैनात आरक्षी चालक वीरेन्द्र यादव को कर्तव्यनिष्ठा एवं आमजनमानस के प्रति सदव्यवहार हेतु सम्माननित किया । इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक रायबरेली विश्वजीत श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी लालगंज महिपाल पाठक, प्रभारी निरीक्षक लालगंज शिव शंकर सिंह, कस्बा चौकी प्रभारी व अन्य अधिकारी, कर्मचारीगण उपस्थित रहे।